Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अस्पताल की खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे कूदने लगा मरीज, फिर ये हुआ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज ने उस वक्त लोगों की सांसें अटका दी, जब अस्पताल की खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे कूदने पर आमादा हो गया। काफी देर तक चले ड्रामा के बाद भोटिया पड़ाव, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे बमुश्किल काबू में किया। मरीज को काबू करने के प्रयास में पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। दमुवाढूंगा निवासी एक मरीज नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती था। मंगलवार की सुबह वह खिड़की की शीशा तोड़कर छज्जे पर हो गया और खुद को शीशे से लहुलूहान कर दिया।

मरीज की इस हरकत से अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि राजेश आर्या नामक मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज होने वाला था लेकिन अचानक उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम ने मरीज का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान मरीज ने फायर ब्रिगेड के चालक गणेश सिंह, कां. विरेंद्र चौहान और बलवीर सिंह पर भी कांच के टूकड़े से हमला की उन्हें जख्मी कर दिया। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और उसे काबू में कर लिया। मरीज को काबू में लेने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts