Connect with us

Uncategorized

पहाड़ी आर्मी की जम्बो कार्यकारिणी का गठन, पहाड़ के इन मुद्दों पर किया जाएगा आंदोलन

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने संगठन को विस्तार देते हुए 120 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित की है। इसमें 10 सदस्यों को संरक्षक और अनुशान समिति में रखा गया है। नई घोषित कमेटी में 13 प्रदेश महामंत्री और 6 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी को लेकर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने पत्राकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश कमेटी घोषित की गई है। जिसमें 120 सदस्यों को शामिल किया गया है। साथ ही संरक्षक और अनुशासन समिति में श्री जगतगुरु संतोषी बाबा, द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता
नवीन वर्मा, राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, हुकुम सिंह कुंवर, एडवोकेट जेपी बडोनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान रावत, डाक्टर राकेश नेगी, मदन राम
टम्टा, प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में हेमंत पाठक, राज्य आंदोलनकारी संतोष कबडवाल, राजेश रावत, कुलदीप दयाल, पूनम टम्टा, प्यार सिंह नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 13 प्रदेश महामंत्री, 15 प्रदेश मंत्री, 7 प्रदेश प्रवक्ता और 4 सोशल मीडिया प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। 51 लोगो को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा बहुत जल्दी प्रदेश कमेटी की मीटिंग बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा आज।पहाड़ के हर आदमी उत्तराखंड में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ियों को उनका स्वाभिमान वापस दिलाने के मकसद के लिए पहाड़ी आर्मी आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत पाठक, कुलदीप तड़ियाल, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह नेगी, ब्रिजेश बिष्ट, प्रदेश मंत्राी रमेश पलड़िया, बीडी खोलिया, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट देवेंद्र क्षमता, भुवन पोखरिया के अलावा कार्यकारणी सदस्य किरण पंत, कौशल पाठक मनीष गोनी,विक्रम सिंह नौला, रामजी पंत, प्रदीप भाकुनी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts