Connect with us

Uncategorized

स्टोन क्रेशर, बसों, डंपर, पोकलैंड और कई बीघा जमीन का मालिक है ये नकल माफिया, हैरान करने वाला खुलासा

देहरादून: अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक गिरफ्तार 21 आरोपियों में से हाकम सिंह और रामनगर से गिरफ्तार चंदन सिंह मनराल के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है। नकल माफिया की संपत्ति जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में की जा रही विवेचना के क्रम में STF द्वारा पूर्व में कुल 20 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

STF टीम संदिग्ध चयनित परीक्षार्थियों से पूछताछ कर बयान अंकित कर रही है।  जिसके क्रम में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बयान दिया गया कि उनको रामनगर निवासी चंदन मनराल द्वारा परीक्षा से एक दिन पहले धामपुर ले जाकर एक घर पर प्रश्न पत्र याद करवाया गया था।

जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि चंदन सिंह मनराल निवासी रामनगर पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्पर्क में है एवं कई को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया है।

STF टीम द्वारा उक्त चंदन मनराल को पूछताछ हेतु STF कार्यालय लाया गया। जहां पर विस्तृत पूछताछ की गई एवं पूछताछ करने के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त चंदन मनराल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त चंदन मनराल से एसटीएफ कार्यालय में विस्तृत पूछताछ की गई जिसने पूछताछ में बताया कि वह अन्य अभियुक्तों से पिछले कुछ सालों से संपर्क में है और वर्ष 2021 में आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अपने क्षेत्र के कई लोगों को लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया है।अभियुक्त से की गई पूछताछ में अभियक्त द्वारा अर्जित करोड़ों की संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुई है।

 अर्जित संपत्ति

1-करीब 15 एकड़ जमीन पीरुमदार में।

2-करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में।

3-मनराल स्टोन क्रेशर के नाम से एक स्टोन क्रेशर पीरुमदार में जिसमें करीब सात बड़े ट्रक एवं तीन पोकलैंड।

4-मनराल ट्रैवल्स एजेंसी जिसमें करीब 13 बस जिनमें से 10 बस स्कूलों में एवं तीन बस पहाड़ में चलती है।

5-“बाल महिला कल्याण समिति” नाम से एनजीओ।

6-रामनगर नैनीताल में 3 मंजिला मकान व ऑफिस एवं आधा बीघा मुख्य सड़क पर कमर्शियल प्लाट।

7-आधा दर्जन से अधिक बैंक खाते।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts