Connect with us

Uncategorized

जमीन पर लगा अजीबोगरीब बोर्ड, लिखा- ‘खून मांगती है यह जमीन’

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का एक छोटा सा गांव एक साइन बोर्ड को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल यह साइन बोर्ड एक निजी जमीन पर लगा हुआ है, जिस पर लिखा हुआ है कि यह जमीन विवादित है, यह जमीन खून मांगती है। ऐसे ‘हिंसक’ साइन बोर्ड को लेकर पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है और इसे हटाने की तैयारी कर रही है। 

मामला छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव का है। गांव से दूर मुख्य सड़क के किनारे एक साइन बोर्ड पिछले कई सालों से लगा हुआ है। यह साइन बोर्ड न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहा है।

जमीनी विवाद के चलते लगाया गया बोर्ड

जानकारी के अनुसार, यह जमीन गांव में ही रहने वाले एक तिवारी परिवार की है, जिनका आपस में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। जमीन के विवाद के चलते दोनों परिवारों में कई बार झगड़े भी हुए हैं। जमीन गुल्ही तिवारी के नाम है और गांव में ही रहने वाले लक्कू तिवारी संग इसका विवाद चल रहा है।

पुलिस कर रही जांच, हटाया जाएगा बोर्ड

मामले में एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि हाल ही में मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, ‘अभी पुलिस जांच कर रही है कि यह बोर्ड लगाया किसने। थाना प्रभारी को बोला गया है, इस तरह का साइन बोर्ड हटाया जाएगा।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts