Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

24 मार्च को समाप्त हो रहा कार्यकाल, पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों की शपथ आज

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 

देर रात पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से देहरादून लौट आए

प्रोटेम स्पीकर नामित किए गए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। वहीं, रविवार देर रात कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से देहरादून लौट आए हैं। 

इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए सोमवार को सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

14 फरवरी को हुआ था मतदान 

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर गत 14 फरवरी को एक साथ मतदान हुआ था। 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम सामने आए तो राज्य गठन के बाद से हर चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक तोड़ते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत प्राप्त कर लिया। वर्ष 2017 की अपेक्षा भाजपा को इस बार 10 सीटें कम मिलीं।

23 मार्च को परेड ग्राउंड में हो सकता है शपथ ग्रहण 

उत्तराखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोमवार दोपहर दो बजे दिल्ली से रवाना होकर बैठक के लिए देहरादून पहुंचेंगे। नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन संभावना है कि 23 मार्च को परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण हो सकता है। 

परेड मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तैयारी है। यद्यपि, यह नए मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा।

टाइमलाइन

-सुबह 10 बजे: राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राजभवन में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाएंगे शपथ

-सुबह 11 बजे: प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों को ग्रहण कराएंगे शपथ

-शाम 5.00 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized