Uncategorized
पत्नी की तेरहवीं के अगले दिन घर पहुंच गया परिवार ने जिसे मरा हुआ मान लिया था
उत्तराखंड-रुड़की। घर वालों ने जिसे मरा हुआ मान लिया था वो पत्नी की तेरहवीं के अगले दिन घर पहुंच गया। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल परिजनों ने जिस व्यक्ति को मृत समझ लिया था वो अपनी पत्नी की तेहरवीं के अगले दिन घर पहुंच गया। 28 अप्रैल को झिड़ियान ग्रंट मानुबांस निवासी दंपति प्रदीप और रत्ना के गंगनहर में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों ने गंगनहर में काफी तलाश की तो महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ था, लेकिन प्रदीप का शव नही मिला था। इसके बाद दोनों को मृत मान लिया था। महिला की तेहरवीं के अगले दिन प्रदीप घर पहुंच गया। जैसे ही परिजनों ने उसे देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जबकि सोमवार को मृतक महिला के परिजनों ने पिरान कलियर थाना में मुकदमा दर्ज किया है और षड्यंत्र के तहत प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।