Connect with us

Uncategorized

सोमवार को विधायक दल की बैठक में उत्‍तराखंड को मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, ये हैं संभावित नाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। जिसके बाद नए मुख्‍यमंत्री के नाम से पर्दा उठ जाएगा। यह बैठक शाम चार बजे होगी। जिसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

प्रोटेम स्‍पीकर नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ 

वहीं इससे पहले सोमवार की सुबह प्रोटेम स्‍पीकर बंशीधर भगत नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा में होगा। 

भाजपा ने 47 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया

बता दें कि राज्‍य में 14 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम 10 मार्च को आ गए थे। इन परिणामों में भाजपा ने 47 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी राज्‍य का नया मुखिया कौन होगा इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया।

चुनाव हार गए थे पुष्‍कर सिंह धामी

गौरतलब है कि तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। जिसके बाद नए सीएम को लेकर ऊहापोह की स्थिति पैदा हुई।

पुष्‍कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे

इस दौरान कई नेताओं ने नाम मुख्‍यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं, लेकिन इनमें भी कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे है। अब सोमवार की शाम होने वाली बैठक में यह स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि नया मुख्‍यमंत्री कौन होगा। 

इनमें से हो सकता है नया मुख्‍यमंत्री

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, मंत्री सतपाल महराज, धन सिंह रावत व ऋतु खंडूरी के नामों पर चर्चा है। जिसका खुलासा सोमवार की शाम विधायक दल की बैठक के बाद हो जाएगा।

राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी केंद्रीय पर्यवेक्षक 

इस बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक चुना गया है। जिनके रविवार की शाम या सोमवार दोपहर त‍क देहरादून पहुंच जाने की संभावना है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts