Connect with us

उत्तराखण्ड

मेहनत की चमक से रोशन हुआ क्षेत्र का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट अग्निवीर कुनाल बोहरा का हुआ अभिनंदन

 

1170 अग्निवीरों में प्रथम स्थान हासिल कर कुनाल बोहरा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, श्रीरामलीला कमेटी ने किया सम्मानित

 

देश सेवा की राह पर कुमाऊं का गौरव: अग्निवीर कुनाल बोहरा को मिला सम्मान

हल्द्वानी। मध्य प्रदेश स्थित महार रेजिमेंट में आयोजित अग्निवीर जवानों की पासिंग आउट परेड में 1170 प्रशिक्षु जवानों में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले कुनाल बोहरा पुत्र श्री तारा सिंह बोहरा का श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह से पूर्व कमेटी की ओर से माता भगवती मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद क्षेत्र के होनहार युवा सैनिक कुनाल बोहरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अग्निवीर कुनाल बोहरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

 

 

कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार महेश शर्मा ने हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर सैनिक कुनाल बोहरा का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कुनाल ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत माता की जय के जयघोष के साथ उपस्थित लोगों ने युवा सैनिक को शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस अवसर पर पूर्व सैनिक नन्दन सिंह, पूर्व सैनिक रविन्द्र चूफाल, अशोक भट्ट, प्रोफेसर टीसी पाण्डेय, मोहन सिंह अधिकारी, छवि किशोर जोशी, पूर्व सैनिक गोकुलानन्द जोशी, पूर्व सैनिक तेज सिंह भण्डारी, गिरिजा नंदन जोशी, तारा काण्डपाल, सूबेदार उपाध्याय, आनंद बल्लभ जोशी, त्रिलोक पतलिया, भाष्कर शाह, कमल पाण्डेय, नीलेश, हर्षवर्धन, मोहन, पारस, सुभाष, पंकज रिखाड़ी, योगेश भोज, जयवर्धन, पवन फुलारा, राकेश पन्त, यशस्वीनी, उपासना, हिना, भावना, पुष्पा सिंह, विनीता, प्रिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts