Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

देश के 40 दिग्गजों की लिस्ट में नैनीताल की बेटी डॉ सना समीर का नाम

खबर शेयर करें -

 नैनीताल। सरोवर नगरी के सुप्रसिद्ध लेखक, कवि, पत्रकार, समाज सेवी मरहूम सय्यद आबाद जाफ़री की बेटी डॉक्टर सना समीर को इक्स्चेंज फ़ोर मीडिया कंटेंट में देशभर 40 दिग्गजों की सूची में शामिल किया गया है। बीते रोज सोमवार 31 मई मुंबई के प्रसिद्ध ग्लोकल जंक्शन, नेहरू प्लैनेटेरीयम में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस कामयाबी पर शहर में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है। बता दें देशभर के ऐड्वर्टायज़िंग, कांटेंट जगत के महानुभाव मौजूद थे। कार्यक्रम की रौनक़ ऐड्वर्टायज़िंग जगत के महान सेम बल्सारा ने बड़ायी साथ में मौजूद थे जाने माने शैलेश लोढ़ा। इस अवार्ड की सूची मे ज़ी टीवी पेप्सिको, वर्षा मीडिया, क्रिकबज जैसी जानी मानी कम्पनियों के लोगों ने हिस्सा लिया। सना पिछले 14 वर्षों से मीडिया और कांटेंट की दुनिया से जुड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके बड़े बड़े भाई अधिवक्ता सय्यैद काशिफ़ जाफ़री कहते हैं कि सना को इस मुक़ाम पर देखकर उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। उनकी इस कामयाबी पर नगर के कई गरबा नी व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts