Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

डबल मर्डर से सनसनी, सास, पत्नी की हत्या

खबर शेयर करें -


जसपुर। क्षेत्र में दोहरे हत्याकाण्ड से सनसनी फैल गयी। पति ने घर में सो रही अपनी पत्नी और सास की पाटल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी और घर के बाहर से ताला लगा कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाये।हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को एक सूचना पर पुलिस मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुए के पास रहने वालेनिखल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची। घर में ताला लगा हुआ था। घर का ताला तोड़कर जब पुलिस भीतर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गयी। घर के एक कमरे में निखिल की 35 वर्षीय पत्नी निशू का शव पडा था जबकि दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। दोहरे हत्याकाण्ड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मोके पर जमा हो गयीं सूचना मिलने पर मृतका निशू के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी वहां आ गये। मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजानिखल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी (55 वर्ष) की पाटल से वार कर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। हत्यारे ने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी।दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एएसपी चन्द्रमोहन, सीओ वीर सिंह नें मौके पर पहुंचे। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट से पता लग सकेगा। बताया जाता है कि आरोपी निखल उर्फ सोनू की निशा के साथ दूसरी शादी हुई थी। आरोपी की पहली शादी बिजनोर के झालू के पास से हुई थी। जिससे सोनू को एक बेटी भी थी। पहली पत्नी से विवाद के कारण सोनू जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद सोनू ने ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी निशा से दूसरी शादी की थी। जिससे सोनू और निशा के दो बच्चे थे। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। आरोपी की तलाश की जा रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized