Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मुनव्वर फ़ारूक़ी ने जीती कंगना के लॉकअप की ट्रॉफी, मिली इतनी Prize money

खबर शेयर करें -

कंगना रनौत होस्ट टीवी शो लॉकप सम्पन्न हो गया है। इस शो के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने हैं। मुनव्वर शो में 70 दिनों तक जेल में रहे थे। उसके बाद लॉक अप की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ मुनव्वर को 20 लाख रुपए का प्राइज मनी मिला है। इतना ही नहीं मुनव्वर को एकता कपूर के शो में लीड रोल भी मिला है। प्रिंस नरूला, पायल रोहतगी, शिवम शर्मा, अंजलि शर्मा और आजमा को पीछे छोड़कर मुनव्वर ने ये शो अपने नाम कर लिया है। मुनव्वर को शो में बहुत पसंद किया गया था। उनके और अंजलि अरोड़ा के लव एंगल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं दोनों के नाम का हैशटैग भी फैंस ने बनवा दिया था जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता था। ग्रैंड फिनाले की बात करें तो लॉक अप का पहला सीजन हिट रहा है। कंगना से लेकर टॉप 6 कंटेस्टेंट और एक्स सभी कंटेस्टेंट ने परफॉर्म किया। कंगना ने अपने पॉवरपैक परफॉर्म से स्टेज पर आग लगा दी। कंगना के अलावा बाकी कंटेस्टेंट मुनव्वर-अंजलि, पायल, प्रिंस, पूनम पांडे सभी ने जबरदस्त परफॉर्म किया। सभी के परफॉर्मेंस ने ग्रैंड फिनाले का समा बंध गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts