Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

एक जून तक बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में एक जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के अलावा तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज आज 29 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बिगड़ने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चौकीदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 मई को देहरादून हरिद्वार उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश वहीं मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक जून को भी राज्य में मौसम का मिजाज बिजली रहने की संभावना है इसलिए एक छू को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts