Connect with us

Uncategorized

धंधा करवाने वाली के पास मिला SP का मोबाइल, बोली- साहब हर बार कम पैसे देते हैं…….

खबर शेयर करें -

पुलिस से जुड़े कई अजीब किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिले के एसपी का मोबाइल फोन एक कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास से बरामद हुआ है। इसके बाद कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से वापस आए हैं, इसलिए उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है।
वहीं महिला का दावा है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। उसके मुताबिक, मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने कम पैसे दिए तो लड़की मोबाइल चोरी कर लाई और उसे दे दिया था।

जानकारी के मुताबिक, 25 से 31 अगस्त तक मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभार सौंपा गया था। महिला का दावा है कि इसी बीच साहब ने एक लड़की को अपने आवास पर बुलाया था। काम होने के बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद वह लड़की तकिए के नीचे रखा मोबाइल लेकर चली आई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts