Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सुखदेव थापर की शहादत काे भुलाया नहीं जा सकता, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा लुधियाना के पुश्तैनी घर पहुंचे

खबर शेयर करें -

लुधियाना। JP Nadda Ludhiana visit: बलिदानी सुखदेव थापर के जन्मदिवस से 1 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके पुश्तैनी घर पहुंचे और नतमस्तक हुए हैं। उनके आने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एससी कमिशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला, जीवन गुप्ता व अन्य नेता पहुंचे थे। बलिदानी का घर बेहद संकरी गलियों में है इसलिए उन्हें यहां पर इलेक्ट्रिक रिक्शा पर लाया गया। इसके बाद नड्डा ने सुखदेव थापर को पुष्पांजलि अर्पित की और नतमस्तक हुए। बलिदानी सुखदेव की जन्मस्थली पर उन्हें लेकर सैकड़ों की गिनती में युवा बलिदानी के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे थे।

शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें सुखदेव थापर को शहीद का दर्जा देने और उनके जन्मदिवस और बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग उठाई गई है। शहीद सुखदेव की चेयर विश्वविद्यालय में स्थापित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिमाएं सार्वजनिक जगह पर लगाई जाए। इसके अलावा बलिदानी सुखदेव के पुश्तैनी घर तक सीधा रास्ता देने की मांग भी उठाई गई है। गाैरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नड्डा पहली बार पंजाब आए हैं।

देश की आजादी में सुखदेव थापर और भगत सिंह का अमूल्य याेगदान

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुखदेव थापर और उनके साथी भगत सिंह और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया है, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। सुखदेव थापर के निवास पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि यहां से प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। जिन लोगों ने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया है। ईश्वर वही शक्ति हमें दें, ताकि मजबूत राष्ट्र बना सकें। उन्होंने कहा कि कल उनकी जन्मशताब्दी है। हम प्रण लेते हैं, जो उन्होंने बलिदान दिया, वह वापस नहीं जाएगी। देश को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि सुखदेव थापर ट्रस्ट के लोगों से बातचीत की है उन्हें हर सुविधाएं दी जाएंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts