Connect with us

Uncategorized

योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला यह शख्स यहां से गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी का मुताबिक राजधानी लखनऊ साइबर सेल ने राजस्थान के भरतपुर जिले से आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया। यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर आरोपी ने सीएम योगी को धमकी दी थी। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि सीएम योगी को तीन दिनों के अंदर दो बार मारने की धमकी दी गई है। 8 अगस्त से पहले 2 अगस्त को भी सीएम योगी को धमकी मिली थी। साथ ही उन्हें यूपी चुनाव से पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं आदित्यनाथ को शनिवार यानी 13 अगस्त को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी और देवेंद्र तिवारी को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts