Connect with us

Uncategorized

बहू को जान से मरवाने के लिए ससुरालियों ने दी लाखों की सुपारी, चौंकाने वाली है वजह

एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर संपत्ति विवाद में उसे जान से मारने के लिए सात लाख की फिरौती देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली को डिफेंस कॉलोनी निवासी अंजू ने तहरीर देकर बताया कि पति मनीष की मृत्यु 12 फरवरी 2021 को हो गई थी।

पति की संपत्ति को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चला आ रहा है। कुछ समय तक ससुराल पक्ष के लोगों ने परिवार का खर्चा उठाया लेकिन उसके बाद रुड़की लाकर छोड़ दिया। पुत्रवधू के अनुसार कुछ समय पूर्व अज्ञात नंबर से फोन आया। बताया कि सात लाख रुपये में जान से मारने की फिरौती मिली है।

एडवांस में चालीस हजार मिले हैं। पुत्रवधू ने ससुरालियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाकर जान माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ससुर कालूराम, शुभम कुमार निवासी गांव ढाबा मजरा सलूनी बेहट जिला सहारनपुर, सचिन और विकास निवासी सहारनपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts