Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महिला का प्रेम प्रसंग पुलिस के लिए बना सिरदर्द

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दो बच्चों की मां को 22 साल के लड़के से ऐसी मोहब्बत हुई कि वो अपना घर छोड़कर उसीके साथ रहने की जिद्द पकड़े हुए हैं। महिला की जिद्द के चलते कोतवाली पुलिस पिछले 24 घंटे से परेशान है। पुलिस ने जहां पति और पत्नी के आशिक का शांति भंग चालान कर दिया। वहीं, पत्नी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लेखपाल की 32 साल की पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाले 22 साल के लड़के सुनील से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा गया कि अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। महिला की एक 8 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।

जैसे ही महिला के पति को इस बात की जानकारी लगी उसने तत्काल अपने सुसराल वालों को इसकी जानकारी दी। विवाहिता के माता-पिता अन्य संबंधियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। विवाहिता भी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। पति और प्रेमी के बीच जमकर बहस भी हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले का शांत कराया। फिलहाल महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized