Connect with us

Uncategorized

काफल लेने गयी महिला को गुलदार ने मार डाला

पौड़ी: विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत सपलोड़ी में काफल लेने गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना देर शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस, राजस्व पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत सपलोड़ी की सुषमा देवी (45) पत्नी हरि सिंह रावत अपनी सहेली गुड्डी देवी के साथ रविवार की शाम को काफल लेने गांव के जंगल हरियालीसैंण गई थी। लौटते समय शाम करीब साढ़े छह बजे घात लगाए गुलदार ने सुषमा पर हमला कर दिया। सहेली गुड्डी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई तथा घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण जंगल की ओर भागे, जहां उन्हें सुषमा मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पाबौ, राजस्व पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पंवार ने बताया कि गुलदार के हमले में सपलोड़ी की सुषमा देवी की मौत हो गई है।

वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी अनिल भट्ट ने बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts