Connect with us

Uncategorized

सेंचुरी के श्रमिकों के समर्थन में धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

हल्द्वानी। लालकुऑ सेंचुरी पेपर मिल में पिछले आठ वर्षो से अधिक समय से कार्य कर रहे श्रमिको ने सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन शुरू कर दिया है।सेंचुरी प्रबंधन क्षेत्र के युवाओं को वर्षो काम कराने के बाद अचानक फैक्ट्री से बाहर कर देता है। इसके चलते शिक्षित श्रमिक आज आन्दोलन करने को विवश हैं।
इसके विरोध में आज उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तमाम कर्मचारियों व कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर, बैठे। यशपाल आर्य ने कहा कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में वर्षों से कार्यरत ये श्रमिक तंगहाली और बदहाली की मार झेल रहे हैं। यहां तक कि श्रमिक आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान शंकर जोशी द्वारा श्रमिकों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन में प्रतिभाग कर हर तरीक़े से उनको समर्थन दिया जाएगा।मिल प्रशासन और ज़िला प्रशासन से अनुरोध है जल्दी से वार्ता कर इसका समाधान निकाले जिससे प्रभावित श्रमिकों के भविष्य से खिलवाड़ ना हों।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल से रोजगार मिलने के बजाए यह उत्पीड़न का केंद्र बन गया है। कहा कि यहां श्रमिकों के हित में चलने वाले स, आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा। धरने पर यशपाल आर्य, शंकर जोशी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts