Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में आज नामांकन का आखिरी दिन, अब तक 428 कर चुके नामिनेशन

देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को 263 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें गढ़वाल मंडल में 158 और कुमाऊ मंडल में 105 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक प्रदेश में कुल 428 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

गुरुवार को नामांकन कराने वालों में मुख्य रूप से खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगोत्री विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल (सेनि), ऋषिकेश से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, चकराता से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चौबट्टाखाल से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, सोमेश्वर से रेखा आर्य, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, गदरपुर से अरविंद पांडेय और डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल शामिल रहे। किच्छा सीट से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने भी गुरुवार को नामांकन किया।

गुरुवार को देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों के लिए 42, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 17, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीट के लिए 17 व चमोली की तीन विधानसभा सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रुद्रप्रयाग की दो विधानसभा सीटों के लिए छह प्रत्याशियों और उत्तरकाशी की तीन विधानसभा सीटों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नैनीताल जिले छह सीटों पर 16, अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों पर 31 व बागेश्वर जिले की दो सीटों पर आठ नामांकन हुए। पिथौरागढ़ जिले की चार सीटों पर 12, ऊधमसिंह नगर जिले की नौ सीटों पर 32 और चम्पावत जिले की दो सीटों पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts