Connect with us

Uncategorized

मकान मालिक की बेटी का अपहरण किया हेयर ड्रेसर ने, दोनों गायब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मकान मालिक की बेटी का अपहरण का मामला यहां सामने आया है। अपहरण करने वाले हेयर ड्रेसर को दुकान किराए में दी गई थी।

लालकुआं के हाथीखाना के संजयनगर क्षेत्र से एक हेयर ड्रेसर अपने ही मकान मालिक की बीस वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। कल शाम युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश शुरू की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके किराये के कमरे में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला बिहार निवासी दिल्लू ठाकुर 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे उसकी बीस वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले भागा। दिल्लू एक वर्ष से उनके यहां किराये की दुकान चला रहा था।

सभी संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश करने के बाद मां ने पुलिस की शरण ली। उसका कहना है कि उसे चिंता सता रही है कि दिल्लू उसकी बेटी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। पुलिस ने दिल्लू ठाकुर के बजरी कंपनी में रहने वाले भाई भाभी से भी उसके बारे में पूछताछ की है।

पुलिस ने दिल्लू के खिलाफ विवाह के लिए किसी स्त्री को विवश करने, अपवित्र करने के लिए व्यपहृत करना, अपहृत करना या उत्प्रेरित करने के अपराध में आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts