Connect with us

Uncategorized

पति वीडियो बनाकर कर रहा है ब्लैकमेल, ननदोई ने भी की घिनौनी हरकत

बरेली। शादी के एक महीने बाद ही पति ने रंग दिखा दिया। असलियत सामने आई तो पत्नी ने पुलिस में गुहार लगाई है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में उसकी शादी हुई थी। शादी के समय ससुरालियों ने दहेज की काफी मांग की जबकि मायके से शादी से पहले ही काफी कुछ दिया जा चुका था। आरोप है कि शादी में जो कार दी गई थी, पति ने उसकी जगह मर्सिडीज कार मांगी। पिता ने असमर्थता जताई तो आरोपित पति समेत अन्य ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ननदोई ने अश्लील हरकतें करते हुए ताने दिए। आरोप है कि पति ने कई अश्लील वीडियो बना लिए। महिला ने मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। जबरन शराब भी पिलाता है। अब आरोपी धमकी दे रहे है कि पिता से बोलकर मांग पूरी करो, नहीं तो मर्जी से तलाक दे दो। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपित पति ने पूरे घर में सीसी टीवी कैमरे लगा दिए है। कहता है कि तेरी सभी लाइव वीडियो अपने दोनों जीजाओं को दिखाऊंगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts