Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पति-पत्नी ने दूसरे देश से गोद लिया बच्चा, महिला ने करवाया DNA टेस्ट तो खिसक गई पैरों तले जमीन!

खबर शेयर करें -

अक्सर रिश्तों में दूरियां और दरार आ जाती है मगर कपल उसके सुलझाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. मगर जब रिश्तों में झूठ और बेवफाई आ जाए तो फिर चीजें सुलझती नहीं, बल्कि और भी ज्यादा उलझ जाती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ जब उसे एक ऐसे राज के बारे में पता चला जिसे उसके पति ने उससे छुपाया था.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक महिला ने अपने और अपने पति से जुड़े हैरान करने वाले वाकये के बारे में बताया. महिला ने बताया कि वो 41 साल ही है और हमेशा से बड़ा परिवार चाहती थी. उसके पहले 3 लड़कियां और 1 लड़का था. इसके बावजूद भी वो परिवार को आगे बढ़ाना चाहती थी मगर शरीर उसका साथ नहीं दे रहा था. वो इस बात से दुखी तो थी मगर परिवार को बढ़ाने का उसका इरादा टूटा नहीं था. इसलिए उसने बच्चा गोद लेने का फैसला किया.

दूसरे देश से बच्चा गोद लेने का किया निर्णय
उस दौरान महिला का 48 साल का पति डेव दूसरे देश में नौकरी कर रहा था. महिला ने सोचा कि जब डेव लौट आएगा तब वो उससे इस बात को साझा करेगी. डेव को ये बात सुनकर अच्छा लगा मगर उसने अंतरराष्ट्रीय एडॉप्शन की प्रक्रिया को अपनाने का फैसला किया और महिला भी उसके इस सुझाव को मान गई. दोनों ने उसी देश से बच्चा गोद लिया जहां डेव नौकरी कर रहा था. गोद लेने के लिए पूरी प्रक्रिया, लिखा-पढ़ी का सारा काम डेव ने ही किया था.

कपल के बाकी बच्चों जैसा लगने लगा गोद लिया बच्चा
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगा, हर कोई यही कहता कि वो पति-पत्नी के बाकी बच्चों जैसा लगता है. ऐसा लगता ही नहीं कि वो गोद लिया हुआ है. महिला भी इस बात से कुछ हैरान रहती थी मगर डेव हंसी में बात को उड़ा देता था. एक बार महिला कमरे की सफाई कर रही थी तब उसे बच्चे के एडॉप्शन के पेपर मिले. उस वक्त तक बच्चा 7 साल का हो चुका था. महिला को पेपर्स में कुछ गड़बड़ी लगी और तब उसने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया.

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट देख चौंक गई महिला
जब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. वो इसलिए क्योंकि डेव, यानी महिला का पति, उस बच्चे का असली बाप निकला. दोनों के डिएनए मैच हो गए. तब डेव ने कबूल किया कि दूसरे देश में उसका एक औरत से अफेयर था मगर वो औरत उस बच्चे को नहीं रखना चाहती थी. इसलिए डेव ने उसे रखने का फैसला किया था. महिला को ये सुनकर बड़ा धक्का लगा. उसने बच्चे को अपने बेटे की तरह अपना लिया मगर डेव से तलाक लेने की डिमांड कर दी. रेडिट पर जब उसने इस बारे में लोगों की राय मांगी तो सब ने ही उसका सपोर्ट किया और कहा कि ये बहुत बड़ा धोखा है और इसकी माफी नहीं है. महिला को शख्स को तलाक ही ले लेना चाहिए.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts