Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

होटल के कमरे में चल रही थी मस्‍ती, पुलिस की रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले चार जोड़े

खबर शेयर करें -

छपरा : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान बाजार मोहल्ला स्थित राजपूत होटल में स्‍थानीय पुलिस ने शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान चार युवक अपनी-अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। लड़कियों को भी पुलिस अभिरक्षा में थाने लाया गया। होटल के रिस्पेशन काउंटर पर मौजूद स्टाफ आरा के सूरज साह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी लड़कियां स्‍थानीय हैं। एक लड़का पटना का जबकि तीन अन्‍य सारण जिले के अलग-अलग हिस्‍से के रहने वाले हैं। 

अलग-अलग कमरे में थे युवक-युवती 

थानाध्‍यक्ष इंस्‍पेक्‍टर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि भगवान बाजार के राजपूत होटल के कमरे में युवक-युवती पहुंचे हैं। इसके बाद टीम बनाकर वहां धावा बोला गया। होटल के अलग-अलग कमरों में चार युवक और इतनी ही युवतियां थीं। चारों जोड़े आपत्‍त‍िजनक हालत में थे। उन्‍हें पकड़ा गया। इनमें रि‍विलगंंज, मुफस्‍स‍िल थाना क्षेत्र के भिखारी चौक, मांझी के मोरहां व पटना का एक युवक शा‍मिल है। पूछताछ में पता चला कि इनमें से दो छात्र हैं जबकि दो अन्‍य युवक व्‍यवसायी हैं।

मस्‍ती करने के लिए आए थे होटल में 

चारों लड़‍कियों के बारे में पता चला कि ये सभी इन युवकों की गर्लफ्रैंड हैं। ये सभी मस्‍ती करने के लिए होटल में आए थे। होटल में ऐसे जोड़ाें के लिए व्‍यवस्‍था रहती थी। पु‍लिस इस बात का पता लगा रही है कि होटल में क‍ितने दिनों से यह सब चल रहा था। फिलहाल सभी के अभ‍िभावकों को थाने बुलाया गया है। बांड भरवाकर उन्‍हें छोड़ा जाएगा।  इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि कही भी गैर कानूनी कार्य किए जाने की शिकायत व गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करेगी। गैर कानूनी कार्य करने वालों को जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवानबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मोहल्ले में संचालित अन्य होटलों में भी जांच पड़ताल व निगरानी की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts