Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पंजाब के लिए आज लूंगा ऐतिहासिक फैसला, ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ; भगवंत मान ने ट्वीट कर किया ऐलान

खबर शेयर करें -

पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के अगले ही दिन भगवंत मान बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। भगवंत मान ने लिखा, ‘पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में ऐलान करूंगा…।’ अब तक यह साफ नहीं है कि भगवंत मान क्या फैसला लेने वाले हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बिजली फ्री करने का ऐलान उनकी ओर से किया जा सकता है। इसका वादा आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी किया था।

भगवंत मान ने बुधवार को क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान वह अपने ही अंदाज में नजर आए थे और कहा था कि यह आम आदमी की सरकार है। मेरे साथ ही पंजाब के 3 करोड़ लोगों ने शपथ ली है। यही नहीं भगवंत मान ने ऐलान किया था कि अब सरकारी दफ्तरों में सीएम की तस्वीर नहीं लगेगी। उनकी जगह पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी। यही नहीं आप कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की थी कि वे किसी से भी बहस में न पड़ें और जनता की सेवा करें। खासतौर पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अभियान से बचने की अपील की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized