Connect with us

Uncategorized

जान पहचान की चुकानी पड़ी भारी कीमत…टूट गयी शादी..बदनामी हुई सो अलग…

कुछ लोगों की ओछी हरकतों की सजा सामने वाले को कई बार बड़ी कीमत देकर चुकानी पड़ जाती है। यूपी के सोनभद्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने धोखे से युवती को बुलाया और उसकी मांग भर दी। मंगलसूत्र पहनाया। फिर इतना ही नहीं तुरंत युवक ने सेल्फी खीची और उसे वायरल कर दिया। हुआ यह कि लड़की की जहां शादी तय थी वो टूट गयी। युवती की शिकायत पर मंगलवार को अनपरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। इस बीच जान पहचान वाले एक युवक ने सोमवार को उसे मिलने के लिए बुलाया। धोखे से उसकी मांग में सिंदूर भरकर गले में मंगलसूत्र डाल दिया। युवक ने उसके साथ सेल्फी भी ली और उसे वायरल कर दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts