Connect with us

Uncategorized

दोस्त ने ही शराब के नशे में घोंट दिया गला,युवक की हत्या से सनसनी….

कालाढूंगी। चकलुवा क्षेत्र में एक मिले संदिग्ध हालत में मिले एक व्यक्ति के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हुए बताया मृतक के भाई कैलाश द्वारा लिखित तहरीर देकर शेर सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी विद्रामपुर चकलुवा, नीरज पुत्र ननकू निवासी चौधरी गेट चकलुआ के खिलाफ हत्या करने की बात कही थी जिसपर दोनों अभियुक्तों को खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर पुछताछ की गई तो शेर सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि तीनों दोस्तों ने कल रात जमकर शराब पी थी। अधिक नशा चढ़ने पर कहासुनी में उसने नवीन जोशी पुत्र गणेश दत्त जोशी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद उसने उसका शव प्लॉट में मिट्टी के ढेर में फेंककर मृतक की पत्नी को फोन कर सूचना दी कि उसके पति ने अधिक शराब पी है। और व प्लाट में पड़ा है। जब परिजनों उसको लेकर घर आए तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टि परिजनों को लगा उसकी अधिक शराब पीने से मौत हुई है। मगर सुबह शरीर में चोट के निशान देखने पर परिजनों तहरीर दी थी। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गगन दीप, विजय कुमार सहित कोस्टेबल मोहन चंद्र जोशी, मनोज जोशी, लखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह कंबोज, राजकुमार कंबोज, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे। मात्र 12 घंटो में हत्या खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम को नगद पच्चीस सौ रुपए देने की घोषणा की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts