Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

BJP का झंडा लगाना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी, पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई

खबर शेयर करें -

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी का झंड़ा लगाना एक मुस्लिम युवक को भारी पड़ गया. मुस्लिम युवक की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी.इतना ही नहीं उन्होंने युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी.पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?
मामला किदवई नगर थाना के जूही लाल कॉलोनी का है जहां के रहने वाले शकील अहमद का आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने उसकी इस बात के लिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने घर में बीजेपी का झंडा लगा दिया. शकील का कहना है कि वह 2013 से बीजेपी का समर्थक है और मोदी को पसंद करता है. इस बार विधान सभा चुनाव में उसने अपने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया जबकि बाकी पुरे मोहल्ले ने कांग्रेस का झंडा लगाया था. 

पीड़ित युवक ने बताया कि बीजेपी का झंडा लगाने पर पड़ोसी शहनवाज ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की. जिसके बाद उसने किदवई नगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई. अपनी लिखित शिकायत में उसने बताया कि बीजेपी का झंडा लगाने के बाद से ही दबंग पड़ोसी उसे प्रताडित कर रहे हैं.

जान से मारने की दी धमकी 
पड़ोसी शहनवाज ने परिवार वालों और साथियों के संग उससे मारपीट की और बीजेपी का झंडा फेंक दिया. इसके साथ ही उसे हिदायत दी कि यहां रहना है तो यहां के मुसलमानों से मिल कर रहो नहीं तो आंख निकाल कर गर्दन काट देंगे. किदवई नगर थाना पुलिस ने शकील की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts