Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन तीन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

खबर शेयर करें -

Chandra Grahan 2022: वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को होने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिसके कारण सूतक काल नहीं लगेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर होगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि ग्रहण का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव इस राशि पर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 12 राशियों में से तीन राशियों की किस्मत सातवें आसमान में होगी। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। जानिए साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों की चमका देगा किस्मत।

चंद्र ग्रहण इन राशियों की चमका देगा किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमें जरूर सफलता हासिल होगी। नौकरी में तरक्की मिलने के पूर्ण आसार है। वैवाहिक जीवन भी अच्छे से बीतेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर इस राशि के जातक किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं तो कर दें। इससे उन्हें अवश्य ही फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और भी ज्यादा मजबूती आएगी।

धनु राशि

ज्योतिषों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को बिजनेस में तरक्की मिलने के साथ कई निवेशक मिल सकते हैं। वहीं नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के जातकों को चारों ओर से खुशियां ही खुशियां मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts