Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

लालकुआं में दो बच्चों के बाप ने किया मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं : नगर के श्रमिक मोहल्ले में दो बच्चों के पिता द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। 

नगर के सटे एक श्रमिक बस्ती निवासी के निवासी ग्रामीण द्वारा कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों का पिता साबाज उर्फ शहनवाज लंबे समय से उनकी नाबालिक पुत्री पर बुरी नजर रखता था। बीती रात के बाद आरोपी नाबालिक को बहला-फुसलाकर एवं डराते धमकाते हुए अपने घर ले गया।

उसने जबरन उसे दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म से नाबालिक एकदम बदहवास हो गई। उसने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए।

पीड़ित परिवार ने आरोपी पर नाबालिक के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। 

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी की हरकतों से पीड़ित परिवार पहले से ही परेशान था, बीती रात उसे मौका मिला और उसने बालिका से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार उसे जेल दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized