Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

होली की ड्यूटी जरूरी, उसके बाद घर आऊंगा कहकर गए थे कभी न लौटने वाले अमरपाल,काठगोदाम चौकी इंचार्ज के रूप में थे तैनात

खबर शेयर करें -

काशीपुर : अपनी परिवार वालों और काशीपुर से दोस्तों से मिलने बीते दिन काशीपुर पहुंचे अमरपाल ने कहा कि आज निकलना होगा कल ड्यूटी पर जाना जरूरी है।

होली खेलने के बाद नहाने गए गोला बैराज में उनकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर परिजन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गये। वहीं मौत की सूचना पर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से बरेली हाल विजय नगर, नई बस्ती निवासी लालमन आइजीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका सबसे छोटा बेटा अमरपाल वर्ष 2015 में उत्तराखंड पुलिस में एसआइ बने।

वर्तमान में वह काठगोदाम चौकी इंचार्ज के रूप में तैनात थे, जबकि सबसे बड़े भाई रणवीर सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल तथा दूसरे नंबर के अजयजीत सिंह उत्तराखंड पीएसी में कांस्टेबल हैं। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह होली खेलने काशीपुर आए थे।

होली खेलने के बाद वह शनिवार को पर्वतीय क्षेत्र में होली होने के कारण ड्यूटी को रवाना हो गए। हल्द्वानी में होली खेले जाने के बाद अमरपाल अपने स्टाफ के लोगों के साथ गोला बैराज में नहाने गए, जहां डूबकर उनकी मौत हो गई।

अच्छे तैराक थे अमरपाल

अमरपाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2005 में उदयराज हिंदू इंका से उतीर्ण की थी। अपने पढ़ाई के दौरान ही वह पुलिस में भर्ती होने के सपने देखा करते थे। स्टूडेंड दिनों से ही वह बेहतर तैराक के रूप में जाने जाते थे। यही कारण था कि उसके डूबने से मौत की सूचना साथियों को मिली तो किसी को गले नहीं उतर रही। उन्होंने कई युवाओं को भी तैराकी सिखाई थी।

2019 में हुई थी शादी 

मृतक अमरपाल की शादी 23 नवंबर 2019 को हरिद्वार से हुई थी। घर में सबसे छोटे बेटे की शादी पूरे धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद उनके पिता लालमन भी सबसे छोटे बेटे की शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गये थे। उन्होंने बेटों से कहा कि अब तो वह गांव में अपने बाकी के दिन गुजारेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized