Connect with us

Uncategorized

नैनीताल की खूबसूरती के मुरीद हुए लेडी किलर के डायरेक्टर, कही ये बात

 नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में आगामी फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए पहुंचे निर्देशक अजय बहल ने कहा कि नैनीताल की खूबसूरती बेमिसाल है उन्हें वापस यहां खींच लाई है। यहां के नागरिक सीधे-साधे और अनुशासन प्रिय हैं। साथ ही यहां का मौसम लाजवाब है उन्हें काफी पसंद है। मालूम हो कि निर्देशक अजय बहल इससे पहले नैनीताल में अपनी फिल्म ब्लर की शूटिंग कर चुके हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए नैनीताल आए हैं। यहां रामगढ़, मुक्तेश्वर, भवाली और नैनीताल के इलाकों में फिल्म की शूटिंग होनी है। बुधवार को जूमलैंड में बने फिल्म के सेट पर पहुंचे निर्देशक अजय बहल ने कहा कि नैनीताल उन्हें काफी पसंद है। इसलिए वह यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं और आगामी दिनों में भी वह अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग यहां करेंगे। हालांकि उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग करने को लेकर आने वाली चुनौती के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी और रोड कनेक्टिविटी कि यहां काफी दिक्कतें हैं जिससे शूटिंग के लिए काफी मुश्किलें भी सामने आती हैं। नैनीताल में विंडो सिस्टम होने के कारण भी शूटिंग से जुड़ा सामान पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई। साथ ही नेटवर्क को लेकर भी उन्होंने अपनी परेशानी जाहिर की। कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए उनकी सरकार से अपील है कि यहां की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म के दृश्यों को लेकर चर्चा की।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts