Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कांग्रेस में हार पर रार! पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की विधायकी पद से इस्तीफे की धमकी, जानें वजह

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव में हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराए जाने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बांहे चढ़ा ली। सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं पर गुटबाजी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए कि आखिर गुटबाजी की किसने?

यदि मुझ पर गुटबाजी करने की बात साबित होती है तो मैं तत्काल अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा। यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीतम गुटबाजी के आरोपों से बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझ पर शीर्ष नेताओं का आरोप सरासर गलत है।

हाईकमान इस मामले की जांच करे। मुझे बताया जाए कि पिछले पांच साल में मैंने कब गुटबाजी को बढ़ाने वाला बयान दिया या कोई ऐसा कार्य किया? प्रीतम ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच नहीं होती और कार्रवाई नहीं होगी, तब वो पार्टी में कोई पद नहीं लेंगे।

प्रीतम के घर समर्थक और फरियादियों का जमावड़ा
देहरादून। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने के फैसले से नाराज प्रीतम समर्थक आज दिन भी प्रीतम के यमुना कालोनी स्थित आवास पर डटे रहा। हालांकि इस दौरान प्रीतम के पास फरियादियों की कतार भी लगी रही। लोगों की शिकायतों पर प्रीतम भी लगातार अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts