Connect with us

Uncategorized

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

पिथौरागढ़। बरसात शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा घटना में आज पिथौरागढ़ ज़िले के बरम में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आकर एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। ज़िले के बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। जहां बरम पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ , पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। प्रशासन ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts