Connect with us

Uncategorized

रिश्तेदार के साथ मछली पकड़ने गए युवक को खींच ले गया मगरमच्छ

किच्छा। रिश्तेदार के साथ किच्छा के बैगुल डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सुखरंजन आयु 35 वर्ष पुत्र विकास हालदार निवासी नई बस्ती शाहदौरा थाना पुलभट्टा बुधवार शाम मछली पकड़ने के लिए अपने एक 15 वर्षीय शक्तिफार्म निवासी रिश्तेदार छोटू के साथ बैगुल डैम में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के लिए वह डैम में उतर गया। इसी समय उसे मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। इससे साथ गया छोटू घबरा गया और बिना कुछ बोले वह देर शाम अपने घर शक्तिफार्म पहुंच और परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस भी लगभग रात नौ बजे मौके पर पहुंच गयी। मत्स्य विभाग के लोग भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा रात्रि में ही नाव की व्यवस्था कर युवक को तलाशने का अभियान शुरू कर दिया गया। बरा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट भी फोर्स के साथ मौके पर डेरा डाले थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts