Connect with us

Uncategorized

बहू को बेटी बनाकर घर से विदा कर मिसाल पेश की लखेड़ा दंपति ने

ऋषिकेश। जिसे कभी बहू बनाकर अपने घर लाए थे, उसे बेटी बनाकर विदा किया। ऐसे उदाहरण समाज में कम ही देखने को मिलते हैं। ऋषिकेश के खैरीखुर्द निवासी लखेड़ा दंपती ने बेटे के निधन के बाद अपनी बहू की शादी करवाकर बेटी के रूप में विदा कर समाज के सामने एक मिशाल पेश की।
खैरीखुर्द निवासी आनंदस्वरूप लखेड़ा के बेटे प्रशांत लखेड़ा की शादी 24 नवंबर 2020 को कंचन के साथ हुई थी। शादी के करीब छह महीने बाद ही 26 मई 2021 प्रशांत का कोरोना संक्रमण से अकस्मात निधन हो गया।

मात्र 25 साल की उम्र में विधवा हुई कंचन के सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। अकेले जिंदगी कैसे कटेगी इस बात को लेकर सभी परिजन चिंतित थे। लेकिन लखेड़ा दंपती ने हिम्मत नहीं हारी।

उन्होंने कंचन को बेटी की तरह रखा और नई जिंदगी शुरू करने का हौसला दिया। इसके बाद अपनी इस बेटी के लिए उपयुक्त रिश्ते की तलाश शुरू कर दी। बात आगे बढ़ी तो सुशील डोगरा मूल निवासी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी विकास नगर देहरादून से रिश्ता हो गया।
शुक्रवार 24 जून को सत्यनारायण मंदिर में हुए सादे समारोह में कंचन से सुशील के सात सात फेरे लिए। पंडित राजकिशोर तिवाड़ी ने विवाह संस्कार पूर्ण कराया और लखेड़ा दंपती आनंद स्वरूप व सरोज ने वैदिक रीति से कन्यादान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts