Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बुलडोजर पर कांग्रेस, भाजपा में बवंडर, सबसे पहले इंदिरा गांधी ने चलाया था अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर : अमित मालवीय

खबर शेयर करें -

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मनीष तिवारी के बुलडोजर पर लिखे एक आर्टिकल पर बोलते हुए कहा क्या कांग्रेस पार्टी में सभी को भूलने की आदत है। उन्होंने मनीष तिवारी से लेकर राहुल गांधी घेरा है और कहा है कि या तो वे अपने अतीत को भूल गए है या वे गलत जानकारी रखते हैं। अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि आप नाजियों और यहूदियों को भूल जाइए, भारत में सबसे पहले इंदिरा गांधी ने अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर चलवाया था। वे कहते है कि 1976 के आपातकाल के दौरान, इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी ने अल्पसंख्यकों पर बुलडोजर चलवाया था। यह घटना उस समय घटी थी जब मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं का जबरन नसबंदी कराया जा रहा था और उनके विरोध करने पर तुर्कमान गेट पर उन पर बुलडोजर चलवाया गया था जिसमें 20 लोगों की मौत हुई थी।

क्या कहा था मनीष तिवारी ने………

इससे पहले मनीष तिवारी ने एक आर्टिकल के जरिए देश में हो रहे है बुलडोजर के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली और देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में बुलडोजर ‘पसंद की गदा’ बन गया है। यह बुलडोजर लोगों के घरों और उनके रोजी-रोटी पर चलाया जा रहा है। उन्होंने देश में बुलडोजर के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का भी जिक्र किया और कहा कि न्यालाय को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था। मनीष तिवारी ने यह भी कहा था कि ‘बुलडोजर सिंड्रोम’ हमारे सिस्टम की संस्थागत हार्ड ड्राइव में घुस गया है। इनके इस आर्टिकल पर अमित मालवीय ने यह जवाब दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts