Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कोंग्रेसियों ने रावत का पुतला फूंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताएं जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा विधायक हल्द्वानी श्री सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा का पुतला दहन किया गया।विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को भाजपा का विचार बताया और कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की विचारधारा को स्पष्ट कर दिया है। उनके इस बयान से आज भारत माता की आत्मा बहुत दुखी होंगी क्योंकि उन्होंने भारत माता के मातृ भक्त, राष्ट्रभक्त लाल के हत्यारे को राष्ट्रभक्त कहां है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रभक्त कहा है जिसे देश की सर्वोच्च अदालत ने सजा दी थी। उनके इस बयान ने देश की सर्वोच्च अदालत के साथ-साथ देश का भी अपमान किया है, जिनके लिए उन्हें संपूर्ण देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।पुतला दहन में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, सचिव सोहेल सिद्धकी, भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतियां, एनबी गुणवंत युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष मोकिंन सैफी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, कमला तिवाड़ी, पार्षद राधा आर्य, मुकुल बलुटिया, राजेंद्र जीना, तौफीक अहमद, राजेंद्र बिष्ट, ग्रुप्रीत प्रिंस संजय बिष्ट, शैलेन्द्र दानु, गोविंद बगडवाल, राजू सुयाल कौशलेंद्र भट्ट, नितिन भट्ट, मनोज बिष्ट, गिरीश पांडे, प्रदीप कुमार, नदीम अहमद, विनय भट्ट, शुभम, अक्षत, रक्षित जोशी आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized