Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश में सीएम प्रियंका गांधी!


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा प्रियंका गांधी होंगी! क्या कांग्रेस को यूपी में किसी सूरत में उसकी सरकार बनाती दिखाई दे रही है? गठबंधन से भी उसका इनकार नहीं है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का यूथ मैनीफेस्टो जारी हुआ। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मैनीफेस्टो जारी किया। दोनों नेताओं से सवाल-जवाब भी हुए। एक पत्रकार ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? प्रियंका का जवाब था, क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है? प्रियंका का यह जवााब कई सवालों को जन्म दे गया। प्रियंका का कद क्या मुख्यमंत्री बनने लायक है? फिर प्रियंका से चुनाव के बाद किसी पार्टी को समर्थन देने संबंधी सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा, अगर ऐसी कोई परिस्थिति आती है तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे, उसमें हम चाहें कि हमारे जो महिलाएं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडे में शामिल हों। बहरहाल प्रियंका गांधी की यह प्रेस वार्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं में थोड़ा बहुत जोश जरूर भर गई होगी। हालांकि कांग्रेस ने कभी भी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर आगे नहीं किया। मगर प्रियंका की उत्तर प्रदेश में सक्रियता, बेटी हूं, मैं लड़ूंगी जैसे स्लोगन, समेत तमाम ऐसी बातें हैं जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि, कांग्रेस को यूपी से कोई उम्मीद जरूर है। हो सकता है कि उसे लग रहा को सपा के साथ मिलकर सरकार बनाए। परिणाम जो भी, प्रियंका आज अपने बयान के बाद से सुर्खियों में जरूर हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts