Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

विशिष्ट और आम जन को मुख्यमंत्री धामी ने खोले द्वार, भेंट करने के लिए समयसारिणी तय

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर सहयोगी मंत्रियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में अक्सर दिखने वाला शिकायती भाव अब दूर की बात हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानुभावों से लेकर आम जन के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। भेंट करने के लिए समयसारिणी तय कर दी गई है। मुलाकात करने वाले भी उपहार या पुष्पगुच्छ न लाकर एक पुष्प या पौधा भेंट कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तैयार की गई समयसारिणी में विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों के साथ ही कार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों का भी ध्यान रखा गया है। हालांकि मुलाकात की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले से समय लेना होगा।

मुख्यमंत्री सोमवार व मंगलवार को सुबह नौ से 10 बजे तक और सायं छह से सात बजे तक विधायकों व पूर्व विधायकों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधिकारियों व कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में भेंट कर सकेंगे।

पार्टी कार्यकत्र्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर सुबह अथवा शाम को होगा। दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथासमय अवगत कराएगा।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि समयसारिणी से इतर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्व अनुमति लेनी होगी।

मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को उनके आवास पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पद्मश्री बसंती बिष्ट व पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने शिष्टाचार भेंट की। फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष डा नेहा शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य में औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts