Connect with us

Uncategorized

शादी के मंडप में इंतेज़ार करती रही दुल्हन….. दूल्हा ने उठाया ऐसा गलत क़दम….

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की एक बेटी के परिवार पर उस समय परेशानी का पहाड़ टूट पड़ा जब बेटी की शादी से कुछ देर पहले ही पता चला कि जिसे दूल्हा बनकर आना था वो ऐन मौके पर परिवार के साथ कहीं रफ़ूचक्कर हो गया। उधर घराती इंतेज़ार करते रहे। दुल्हन मेहंदी सजाए बैठी थी। शादी की तैयारियां धरी रह गईं। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। लड़की वालों का कहना है कि हम गरीब हैं, दहेज में कुछ नहीं था।
लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। घर भी नज़दीक ही थे दोनों के। दोनों की खुशी के लिए लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए थे। लड़का टेलर है जबकि लड़की का पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार शाम को बरात आनी थी। दावत चल रही थी। सभी बहुत खुश थे। बरात आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन बरात समय पर नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर फोन किया। फोन बंद आया तो लड़के वालों के घर जा कर देखा। इस दौरान मालूम हुआ कि घर पर ताला लटका हुआ है। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि बरात जाने से दो घंटे पहले ही दूल्हा परिवार के लोगों के साथ घर पर ताला लगातार चला गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुल्हे और उसके परिवार की इस करतूत को सभी धिक्कार रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts