Connect with us

Uncategorized

प्रेमी ने डागी बांधने की चेन से बेरहमी से प्रेमिका का घोंटा था गला

प्रेमी ने डागी बांधने की चेन से बेरहमी से प्रेमिका का घोंटा था गला

देहरादून: प्रेमनगर विंग नंबर सात में आरोपित ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की थी। गला घोंटने के लिए उसने डागी की चेन का इस्तेमाल किया। पहले उसने अपनी प्रेमिका के चेहरे पर वार किए और बाद में डागी की चेन से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

आरोपित प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चेन भी बरामद कर ली है। आरोपित को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपित ने सोमवार दोपहर कर दी थी प्रेमिका की हत्या

थानाध्यक्ष प्रेमनगर मनोज नैनवाल ने बताया कि ग्राम पुरबालियान मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी सुमित ने सोमवार दोपहर को प्रेमिका सोनिया की हत्या कर दी थी।

प्रेमी ने डागी बांधने की चेन से बेरहमी से प्रेमिका का घोंटा था गला

आरोपित खुद ही थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित खुद ही थाने पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। इस मामले में मृतका सोनिया के भाई जितेंद्र निवासी ग्राम फुगाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों सितंबर 2021 से रह रहे थे साथ

बता दें कि सुमित और सोनिया प्रेमनगर के मोहनपुर स्थित विंग नंबर सात में एक मकान में किराये के कमरे में रहते थे। दोनों सितंबर 2021 में यहां रहने आए थे। सुमित जीएमएस रोड स्थित एक होटल में नौकरी करता है, जबकि सोनिया घर पर ही कराटे क्लास चलाती थी।

कई दिन से दोनों के बीच हो रहा था झगड़ा

पिछले कई दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी कारण सुमित ने सोनिया की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंचकर हत्या के बारे में पुलिस को बताया।

प्रेमी ने डागी बांधने की चेन से बेरहमी से प्रेमिका का घोंटा था गला

देहरादून : फर्जी आइडी बनाकर फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

किशोरी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाने और आइडी से अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है।

सुभाष थापा नाम के युवक ने उनकी बेटी की फर्जी आइडी बनाई है, जिससे वह अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद राजपुर निवासी सुभाष थापा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रेमी ने डागी बांधने की चेन से बेरहमी से प्रेमिका का घोंटा था गला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts