Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी में सिंचाई नहर में मिली बुजुर्ग की लाश, सिर पर चोट के निशान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : टीपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित सिंचाई नहर में बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट और रगड़ के निशान हैं। शव अर्धनग्न हालत में मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। इसके साथ ही थानों को फोटो भेजकर गुमशुदा रिपोर्ट से मैच कराई जा रही है।

बुधवार की सुबह टीपीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को सूचना मिली कि रामपुर रोड में चांदनी चौक के पास नहर में एक लाश पड़ी है। टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि मृतक की उम्र 60 से 61 वर्ष के बीच है। अर्धनग्न हालत में लाश नहर में थी।

आशंका जताई है कि लाश नहर में कहीं दूर से बहकर आई है। मृतक के सिर में कुछ जगह चोट व पीठ पर रगड़ के निशान है। सम्भवतः नगर में गिरते समय चोट लग सकती है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। लोगों के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कुछ समय पहले मृतक को घूमते हुए देखा गया था।

हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग की मौत हत्या है या हादसा इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। शरीर पर मिले चोट के निशान हादसे के हैं या हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों के इस पता तो शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस कइ सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts