Connect with us

Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री की कोठी में पंखे से लटका मिला युवक का शव

नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की कोठी में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पूर्व प्रधानमंत्री के पूर्व ड्राइवर का रिश्तेदार है। घटना के समय पूर्व प्रधानमंत्री अपने आवास में नहीं थे। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवक अमित कुमार (23) के शव का पोस्मार्टम कराकर शुक्रवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा 5, सफदरजंग लेन में रहते हैं। मानसून सत्र के बाद वह कर्नाटक गए हैं। उनकी कोठी में सर्वेंट क्वाटर में उनका पूर्व ड्राइवर शंकरेगौड़ा, अपने भतीजे अभिषेक व रिश्तेदार युवक अमित कुमार के साथ रहता है। शंकरेगौड़ा अमित कुमार का मौसा है। शंकरेगौडा, अभिषेक व अमित कुमार तीनों से ही कर्नाटक भवन में ड्राइवर थे। गुरुवार रात को अभिषेक क्वाटर में लौटा तो क्वाटर का गेट अंदर से बंद था। उसने कूलर से अंदर झांक कर देखा तो अभिषेक ने लुंगी से पंखे के जरिए फांसी लगा रखी थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts