Connect with us

अपराध

किलबरी जंगल में लापता चौकीदार का शव गधेरे में संदिग्ध हालत में मिला

 

किलबरी जंगल में लापता चौकीदार का शव गधेरे में संदिग्ध हालत में मिला

नैनीताल जिले के नैना वन क्षेत्र में कई दिनों से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह (53) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनका शव किलबरी वन विश्राम भवन के पास एक गधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। पांच अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद विभागीय स्तर पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों और वन विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के जंगलों में व्यापक खोजबीन की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मल्लीताल कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच उनका शव गेस्ट हाउस के पास गधेरे में मिलने की सूचना मिली। एसआई मो. यूनुस के मुताबिक, शव बरामद होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और वन विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts