Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हरीश रावत को भाजपा ने उन्हीं की चुनौती फिर दिलाई याद, कहा- कब ले रहे हैं राजनीति से संन्यास

खबर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा ने कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि हरीश रावत की चुनौती के अनुसार जुमे की नमाज के लिए छुट्टी को लेकर उनके मुख्यमंत्रित्वकाल का शासनादेश सामने आ गया है। ऐसे में हरीश रावत को अपनी बात का मान रखते हुए राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

गुरुवार को एक बयान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि कांग्रेस के तमाम नेता अपने सिर पर उत्तराखंड की टोपी और जेब में जालीदार टोपी रखते हैं। कांग्रेस की मंशा हमेशा एक खास वर्ग को खुश करने की रहती है। तभी तो सत्ता में आते ही जुमे की नमाज के लिए अवकाश घोषित करते हैं और जब सत्ता से बाहर रहते हैं तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने का वादा करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के सामने सुविधावादी हिंदू चेहरा बनाए रखने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेता वर्षों तक अलग राज्य निर्माण को अपनी लाश पर होने की धमकी देकर सरकारों को ब्लैकमेल करते रहे। कुछ नेता केंद्र शासित राज्य का शिगूफा छोड़कर आंदोलन को भटकाते रहे। राज्य निर्माण के बाद सत्ता में आए तो कैमरे पर सूबे को लूटने का लाइसेंस देते नजर आए। अब यही कांग्रेसी नेता उत्तराखंडियत की बात कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कांग्रेस के भू सुधार कानून के वादे के पीछे खास समुदाय वर्ग को पहाड़ों में बसाने की योजना हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है और मंशा साफ नहीं है। इस कारण जनता उनके झूठे घोषणापत्र के झांसे में आने वाली नहीं है।

मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदान के दिन सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, निकाय, अद्र्ध निकायों में कार्यरत कार्मिकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सभी बैंक, कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized