Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में अंसारी भवन पर प्राधिकरण ने बरसाए घन, ज़मीदोज़ कर दी जाएगी पूरी इमारत

नैनीताल। राजमहल कंपाउंड क्षेत्र में खराब मौसम के चलते अंसारी भवन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लंबित हो गई थी। गुरुवार को मौसम खुलने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की गई। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में अभी समय लगेगा। जल्द ही अवैध रूप से बने भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि शहर के राजमहल कंपाउंड क्षेत्र में रईस अंसारी द्वारा बहुमंजिला भवन निर्मित कर दिया गया था। जिस पर प्राधिकरण की ओर से रोक लगाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। निर्माणकारी ने भवन में फ्लैटों का निर्माण कर कई लोगों को बेच भी दिया। ईधर बीते वर्ष प्राधिकरण टीम ध्वस्तीकरण को पहुंची तो निर्माणकारी हाईकोर्ट की शरण में चला गया। कुछ दिनों पहले कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए निर्माणकर्ता पर 25 हजार का जुर्माना व मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर बीते शुक्रवार को प्राधिकरण टीम ने ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। मगर लगातार हो रही बारिश के कारण ध्वस्तीकरण पूरा नहीं हो सका था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts