Connect with us

Uncategorized

कर्नाटक के मंगलुरू में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, मस्जिदों में जुमे की नमाज नहीं होगी……धारा 144 लागू

कर्नाटक में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मंगलुरु जिले में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मारा गया था। जिले के सूरतकल इलाके में माहौल तनावपूर्ण होने के मद्देनजर धारा 144 लागू करी गयी है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे के मुस्लिमों से कहा है कि वे आज जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें। सूरतकल मंगलुरु जिले में 23 साल के युवक की चार-पांच अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गुरुवार शाम हत्या कर दी। इसी तरह की घटना दो दिन पूर्व दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू के साथ हुई थी।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार के अनुसार 28 जुलाई की रात 8 बजे सूरतकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड पर 23 साल के युवक पर चार-पांच युवकों ने बेरहमी से हमला किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। केस दर्ज किया गया है। सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनंबूर में धारा 144 लागू की गई है। घटना के बाद संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सूरतकल में बड़ी सभा पर प्रतिबंध लगाने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। मंगलुरु पुलिस ने मुस्लिम नेताओं से भी अनुरोध किया कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें। कमिश्नर की सीमा के तहत सभी शराब की दुकानें 29 जुलाई को बंद रहेंगी। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts