Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक रेलवे पुलिसकर्मी शहीद

खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सोमवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने यह हमला शहर के काकापोरा रेलवे स्टेशन (Kakapora Railway Station) किया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इस हमले में पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की की एक संयुक्त पार्टी को निशाना बनाया था. हमले में एक रेलवे पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए. आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. आंतकियों ने जिस समय रेलवे स्टेशन पर हमला किया उस समय दोनों पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे. एक जवान की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया.

बता दें कि केंद्र सरकार और सेना की सख्ती के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. आतंकी अपने नापाक इरादों को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं और इसकी झुंझलाहट में वे मासूम नागरिकों, सेना और पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts