Connect with us

अपराध

दहेज़ उत्पीड़न के चलते शिक्षिका की मौत, पति और ननद गिरफ्तार

दहेज़ उत्पीड़न के चलते शिक्षिका की मौत, पति और ननद गिरफ्तार*

 

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति और ननद को हिरासत में ले लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी *सृष्टि कंडारी* की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला के *सौरभ खत्री* से हुई थी। सृष्टि पेशे से शिक्षिका थीं। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगने लगे।

 

सृष्टि की मां *सीमा कंडारी* का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उनकी बेटी को “मनहूस” और “अपशकुन” कहकर मानसिक रूप से परेशान करते थे। दहेज की मांग भी की जाती थी। घर में होने वाली किसी भी परेशानी का ठीकरा सृष्टि पर फोड़ा जाता था।

 

29 जुलाई को सृष्टि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद मां ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के आदेश पर CO के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्रावाला से आरोपी पति सौरभ खत्री और ननद चारू को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 

CO *वंदना वर्मा* ने बताया कि मृतका की मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

उधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि के परिजन और रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। सृष्टि के भतीजे हिमांशु ने बताया कि वह शादी के बाद से ही तनाव में थी, लेकिन रिश्ता बचाने के लिए चुप रही।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts